Fri. Feb 13th, 2026

Loksabha Election : संजय राउत का PM मोदी पर पलटवार, कहा- PM मोदी उद्धव ठाकरे से डरते हैं

Loksabha Election :

Loksabha Election : PM मोदी की चंद्रपुर रैली के बाद विपक्षी नेता संजय राउत ने PM पर पलवार किया है। उन्होंने कहा है कि PM मोदी उद्धव ठाकरे से डरते हैं।

Loksabha Election : मुंबई : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही महाराष्ट्र में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी की चंद्रपुर में एक रैली को सम्बोधित किया। PM की रैली के बाद विपक्षी नेता संजय राउत ने PM पर पलवार किया है। संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे PM मोदी असली शिवसेना बोल रहे हैं, उसके नेता एकनाथ शिंदे तब पैदा भी नहीं हुए थे, जब शिवसेना का गठन किया गया था। PM उद्धव ठाकरे से डरते हैं इसलिए उन्होंने पार्टी (शिवसेना) तोड़ दी और पार्टी नेताओं के पीछे एजेंसी लगा दी है। इतना सब करने के बावजूद उद्धव नहीं झुके और वो लड़ने को तैयार हैं।

उद्धव ठाकरे से डरते हैं PM
संजय राउत ने PM मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो उद्धव ठाकरे से डरते हैं और यही वजह है कि PM मोदी उद्धव पर बार-बार हमला करते हैं। PM जहां-जहां प्रचार करने जाते हैं वहीं महागंठबंधन हारने लगती है। यह चुनाव उद्धव ठाकरे वर्सेज मोदी और महाराष्ट्र वर्सेज मोदी होने वाला है।

सीट शेयरिंग पर तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र में BJP का विजय रथ रोकने के लिए विपक्षी दलों ने मिलकर MVA गठबंधन की नींव रखी है। मगर पिछले काफी समय से महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में दरार पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि संजय राउत का कहना है कि सीट शेयरिंग पर चल रहे विवाद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी सीट को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है और सबकुछ तय हो चुका है।

बता दें कि 48 सीटों वाले इस प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के दौरान 5 सीटों पर मतदान करवाएं जाएंगे, जिसमें से एक नाम चंद्रपुर का भी शामिल है। बता दें कि महाराष्ट्र के रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंड‍िया, गढ़चिरौली-च‍िमूर, चंद्रपुर में 19 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

About The Author