Mahua Moitra : TMC नेता की बढ़ी मुश्किलें, PMLA के तहत ED ने किया केस दर्ज
Mahua Moitra : TMC नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें अब बढ़ गई है। प्रवर्तन न्यायालय ने PMLA यानि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत महुआ मोइत्रा पर केस दर्ज किया है।
Mahua Moitra : नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में ED ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ PMLA के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज कर लिया है। बता दें कि ED महुआ के खिलाफ FEMA यानि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत पहले से ही जांच कर रही है। इससे पहले ED ने उन्हें FEMA मामले में बीते गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने एजेंसी के समन को नजरअंदाज कर दिया था और कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहीं।
बता दें कि ED की तरफ से यह महुआ मोइत्रा को तीसरा समन था। इससे पहले मोइत्रा ने ED को चिट्ठी लिखकर पेशी के लिए मोहलत मांगी थी। हालांकि, तीसरे समन पर भी वह ED के समक्ष पेश नहीं हुईं।
ED करना चाहती है बयान दर्ज
ED फेमा के प्रावधानों के तहत महुआ मोइत्रा का बयान दर्ज करना चाहती है। उनके खिलाफ NRI खाते से जुड़े लेनदेन की जांच की जा रही है। इसके अलावा विदेश में पैसे भेजने के कुछ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि BJP सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर कई आरोप लगाए थे। निशिकांत ने कहा था कि महुआ ने कारोबारी हीरानंदानी से महंगे गिफ्ट और पैसे लेकर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछा था।

