Tue. Mar 31st, 2026

CG News : CM साय ने किया लोकसभा चुनाव का आगाज़, कांग्रेस को बताया डूबती नैया…

CG News :

CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से ही लोकसभा चुनाव का आगाज किया। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए CM साय ने कांग्रेस को एक डूबती नैया बताया।

CG News : दंतेवाड़ा : BJP ने आज बस्तर से नाव अभियान का आगाज़ किया। इस दौरान CM विष्णुदेव साय ने बस्तर में सभा को संबोधित भी किया। इसको लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि BJP 365 दिन 24 घंटे काम करने पर विश्वास करती है। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। उन्होंने अपने जीवन का हर पल इस देश के लिए दिया है। उन्हें जनता जनार्दन के आशीर्वाद की आवश्यकता है। आशीर्वाद मांगने हम बस्तर लोकसभा क्षेत्र जा रहे हैं। BJP के सभी कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके हैं। 11 की 11 सीटें आशीर्वाद के रूप में जनता PM मोदी को देगी।

कांग्रेस को आत्ममंथन करने की है जरूरत-ओपी चौधरी
कांग्रेस में अंतर्कलह को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। 5 साल तक भय और तानाशाही के आधार पर भूपेश बघेल ने राज करने की कोशिश की। भय सिर्फ जनता के लिए नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए भी था। कांग्रेस तैयारियों में काफी पीछे पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया हो चाहे संगठन के काम हो बीजेपी कांग्रेस को कोसों पीछे छोड़ चुकी है। कांग्रेस के लोग भी इस बात को समझ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता सब समझ चुकी है।

प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर कसा तंज
कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व CM के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।

About The Author