Wed. Apr 1st, 2026

Summer Vacation 2024: गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग समय बिताने, जाने भारत की इन खास जगहों के नाम

Summer Vacation 2024:

Summer Vacation 2024:

Summer Vacation 2024: चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ दिनों की राहत पाने के लिए आप भारत के कुछ हिल स्टेशनों पर छुट्टियां मना सकते हैं।

Summer Vacation 2024: मार्च का महीना शुरू हो चुका है और अब बच्चों के एग्जाम खत्म हो चुके हैं या फिर कुछ के एग्जाम खत्म होने वाले हैं। लोग अपने परिवार के साथ समर ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं। वैसे तो गर्मी का मौसम अपने साथ लंबी छुट्टियां लेकर आता है। ये लंबी गर्मी की छुट्टियां परिवार के साथ कहीं घूमने का बेहतरीन मौका है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ दिनों की राहत पाने के लिए आप भारत के कुछ हिल स्टेशनों पर छुट्टियां मना सकते हैं। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि लोग यह तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें किन जगहों पर जाना चाहिए। इस बात को लेकर ज्यादातर लोग काफी उलझन में रहते हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप गर्मियों में घूमने जा सकते है, तो आइये जानते हैं-

भारत के ह्रदय में सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी घूमने की पूरी जानकारी - Pachmarhi Places to Visit in Hindi - Bharat Yatri

पंचमढ़ी हिल स्टेशन

पंचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे पंचमढ़ी कैंट के नाम से भी जाना जाता है। इसे सतपुड़ा की रानी के उपनाम से भी जाना जाता है। होशंगाबाद जिले में स्थित पंचमढ़ी 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिंध और सतपुड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा यह पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है। यहां की सुंदरता बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है और गर्मियों के दौरान यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

Kashmir Trip Guide: कश्मीर ट्रिप शुरू करने से पहले जान लें यह अहम बातें - Kashmir Trip Guide Know these important things before starting Kashmir trip

कश्मीर

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले इस खूबसूरत शहर में साल भर ठंड का मौसम रहता है। आसमान छूते ऊंचे-ऊंचे पेड़ और सुहावना मौसम देखकर आप तरोताजा महसूस करेंगे। ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ों के साथ-साथ पहाड़ों से निकलने वाली झीलें भी पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। बोट हाउस और खूबसूरत बगीचों वाली यह जगह आपकी छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छी जगह बन सकती है।

Shimla में ऐसी Snowfall कि बंद हो गई सैकड़ों सड़कें! देखें ताजा हालात - Shimla season's first snowfall, several roads blocked - Himachal Pradesh AajTak

शिमला
शिमला एक ऐसी जगह है जहां लोग घूमने, हनीमून, पार्टी आदि के लिए जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों में कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो शिमला की वादियों में जा सकते हैं। गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है साथ ही अगर यात्रा की बात करें तो यहां आप कुफरी, नारकंडा, चैल और स्थानीय जगहों की यात्रा कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए यहां एक मॉल रोड भी है जहां आपको कपड़ों से लेकर लकड़ी का सामान तक आसानी से मिल जाएगा।

मनाली, हिमाचल प्रदेश - विकिपीडिया

मनाली

मनाली पहाड़ियों, शानदार चट्टानों, झीलों-नदियों और हरी-भरी झाड़ियों का संगम है। मनाली की सबसे खास बात यह है कि साल का कोई भी समय हो, हिमाचल प्रदेश का यह हिल स्टेशन हमेशा छुट्टियां मनाने वालों से गुलजार रहता है। मनाली में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ यहां रिवर राफ्टिंग से लेकर स्कीइंग और ट्रैकिंग तक सब कुछ कर सकते हैं। मनाली में आपको प्रकृति के साथ-साथ एडवेंचर करने का भी मौका मिलता है। इसके अलावा यहां गर्म पानी के झरने, पार्क, ग्रामीण इलाके और स्थानीय बाजार भी हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। यहां के गांव भी अपने आप में पर्यटन स्थल हैं। गांवों में आपको हिमाचली संस्कृति देखने को मिलेगी।

IRCTC का शानदार ऑफर, सस्ते में घूमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी, जानें कितने रुपये होंगे खर्च? - IRCTC Haridwar and Rishikesh with Dehradun and Mussoorie tour package ...

हरिद्वार,ऋषिकेश

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए हरिद्वार ऋषिकेश एक दर्शनीय(पवित्र) स्थान माना जाता है। हरिद्वारको देव भूमि कहा जाता हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित है और हर साल गर्मियों में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक यहां आते हैं। यह जगह राफ्टिंग के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। यहां आप राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छा खाना भी मिलता है। यहां कई मंदिर भी हैं जहां आप दर्शन कर सकते हैं।

About The Author