Tue. May 19th, 2026

Kejriwal VS ED: केजरीवाल को ED के तरफ से सातवां समन भी जारी, 26 फरवरी को होना होगा पेश

Kejriwal VS ED: ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को सातवां समन जारी किया है जिसके लिए उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति में कथित घोटाले का मामला थमता नहीं दिख रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बृहस्पतिवार को सातवां समन जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले वे ED के 6 समन नज़रअंदाज कर चुके हैं लेकिन हो सकता है कि उनका इस समन को नज़रअंदाज करना उनके लिए भरी साबित हो सकता है।

 

ED के सारे समन अवैध…
आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को “अवैध” बताते हुए कहा था कि मामला अब अदालत के समक्ष है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने के लिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। इससे पहले केजरीवाल 2 फरवरी, 31 जनवरी, 19 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर के ईडी के समन पर पूछताछ को नहीं पहुंचे थे।

 

ये हैं आरोप…
दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, उन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी और साथ ही मनपसंद शराब व्यापारियों को ही लाइसेंस जारी किए गए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गड़बड़ी के चलते शराब नीति को रद्द कर दिया था और सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। ईडी ने भी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मामला दर्ज किया था।

About The Author

इन्हें भी पढ़े