Wed. Nov 4th, 2026

Rakul-Jackky Wedding: रकुल-जैकी की शादी में धूम मचाने के लिए ये सितारे पहुंचे वेडिंग डेस्टिनेशन

Rakul-jackky wedding

रकुल-जैकी की शादी में धूम मचाने के लिए ये सितारे पहुंचे वेडिंग डेस्टिनेशन

Rakul-Jackky Wedding: रकुलप्रीत और जैकी भगनानी कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे मौके पर कई फ़िल्मी सितारे गोवा के लिए रवाना हुए।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी में इंडस्ट्री के कई सारे सितारों का मेला लगने वाला है। वरुण धवन जैसे कई सितारे पहले ही गोवा पहुंच गए हैं। आज भी कई और सितारों को डेस्टिनेशन वेडिंग में जाते हुए देखा गया। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर और ऐसे ही कई सितारों का नाम शामिल है। सभी इस दौरान बहुत खुश और एक्साइटेड नजर आए। बताया जाता है की रकुल-जैकी की शादी में कई सरे सितारे खास परफॉरमेंस भी देने वाले हैं। जिनमें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है।

 

जैकी भी देंगे रकुल को सरप्राइज…
दूल्हे जैकी भी अपनी दुल्हनिया को एक खास सरप्राइज देने वाले हैं। जैकी अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक हैं। वे अपने वेडिंग डे को स्पेशल बनाने की हर छोटी कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने दुल्हनिया रकुल को भी सबसे स्पेशल तोहफा देने की भी पूरी तैयारी कर ली है। बताया जाता है कि जैकी ने रकुल के लिए एक गाना तैयार किया है, जो वह उन्हें डेडिकेट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैकी एक लव सॉन्ग अपनी दुल्हन रकुल को डेडिकेट करने वाले हैं। इस सॉन्ग के जरिए वे रकुल संग अपनी लव स्टोरी लोगों को बताएंगे। जैकी इस पल को यादगार बनना चाहते हैं। सॉन्ग का टाइटल बिन तेरे हैं और इसे मयूर पुरीन ने लिखा है। सॉन्ग को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और जहरा एस खान व रोमी ने गाया है।

 

डीजे गणेश देंगे अपनी प्रस्तुति…
करीबी सूत्रों की मानें तो डीजे रकुल-जैकी की शादी में आये मेहमानों को डांस फ्लोर पर लाने और थिरकने के लिए म्यूजिक उपलब्ध कराएँगे डीजे गणेश ने रकुल-जैकी की मेहँदी और संगीत समारोह में प्रस्तुति दी थी। जिसके बाद अब रिसेप्शन में भी वे प्रस्तुति देंगे।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब डीजे गणेश किसी सेलिब्रिटी के प्रोग्राम में परफॉर्म कर रहे हों। इससे पहले भी वे कई सेलिब्रिटीज के प्रोग्राम्स में परफॉर्म कर चुके हैं और उसके बाद वे ईशा अम्बानी के सगाई में भी पहुंचे थे।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT