Wed. Apr 1st, 2026

Farmers Protest : 16 फरवरी को भारत बंद का किया ऐलान, मजदूर संगठनों ने भी दिया समर्थन

Farmers Protest : दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही दिल्ली आने वाले हरियाणा के रास्तों को भी बंद कर दिया गया है।

Farmers Protest : नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों की मांग का मुद्दा गहराता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही दिल्ली आने वाले हरियाणा के रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। सभी किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया है। इस बीच, सरकार ने किसानों से वार्ता की पहल भी कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही अर्जुन मुंडा चंडीगढ़ में किसान नेताओं से बात करेंगे। इसे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के बीच हुई बातचीत जहां बेनतीजा रही, वहीं आंदोलन की कमान नए चेहरों ने संभाल ली है।

About The Author