Wed. Jul 15th, 2026

Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अब इन जिलों में भी सर्दी बढ़ाएगी ठिठुरन

Weather Today: छत्‍तीसगढ़ में मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के न्‍यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Weather Forcaste : प्रदेश के उत्तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर, बलरामपुर व पेंड्रारोड में शीतलहर जैसे हालात है। गुरुवार को बलरामपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां का तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 व पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री रहा। दूसरी ओर रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है।

सर्दी बढ़ाएगी ठिठुरन
प्रदेश के उत्तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर, बलरामपुर व पेंड्रारोड में शीतलहर जैसे हालात है। गुरुवार को बलरामपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां का तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 व पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री रहा। दूसरी ओर रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा, जो सामान्य है। राजधानी में सुबह 9 बजे तक गलन का माहौल रहा। फिर धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। प्रदेश के बस्तर समेत अन्य इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।

अभी तीन दिन तक ऐसा ही मौसम 
प्रदेश में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हल्की बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कम से कम तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी बादल छंटेंगे और रात में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

प्रमुख स्थानों में तापमान
स्थान – अधिकतम – न्यूनतम
रायपुर -25.9 – 14.3
माना – 25.4 – 13.8
बिलासपुर – 25.4 – 10.2
पेंड्रारोड – 23.4 – 6.6
अंबिकापुर -23.0 – 4.5
जगदलपुर -25.8 – 18.4
दुर्ग – 27.6 – 12.6
राजनांदगांव – 24.0 – 12.7

About The Author

इन्हें भी पढ़े