Sat. Sep 19th, 2026

Encounter In Bijapur: जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्‍सली ढेर

Encounter In Bijapur: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है।

बीजापुर। Encounter in Bijapur: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में पुलिस ने तीन वर्दीधारी नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है। अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। इलाके में सुरक्षाबल की ओर से सर्चिंग जारी है। यह पूरा मामला बासागुड़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र का है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के बासागुड़ा के नेड्रा के जंगलों में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्‍सलियों को मारने का दावा किया है।

About The Author