Fri. Oct 2nd, 2026

टाटीबंध ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया

रायपुर एक्सीडेंट न्यूज : चंदनडीह स्थित अपनी दुकान बंद कर घर संजय नगर टिकरापारा लौट रहे दुकानदार को टाटीबंध ओवरब्रिज पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

घटना रविवार शाम करीब छह बजे की है। समीर रईस की चंदनडीह में राशन दुकान है। रोजाना की तरह वह दिनभर दुकान चलाने के बाद शाम छह बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह बाइक से ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि यातायात पुलिस थाना टाटीबंध के सामने पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। समीर नीचे गिर गया। और वाहन की चपेट में आ गये। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। किसी ने डायल 112 को सूचना दी तो शायद मृतक समीर के मोबाइल से ही उस ने अपने चचेरे भाई नोमान खान को भी सूचना दी। नोमान ने वहां पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

लोगों का कहना है कि भले ही ओवरब्रिज खोल दिया गया है। लेकिन पर्याप्त संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। पुल पर अन्य कार्य भी चल रहे हैं। ऊपर रोशनी कम है। पुल के निचले हिस्से में अभी भी काफी काम बाकी है। पुलिस ने मृतक के शव को एम्स पहुंचाया।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े