Sat. Nov 7th, 2026

Rajasthan News: सीएम सुरक्षा में लापरवाही, नाले में घुसी कार, गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री शर्मा की गाड़ी एक नाली में घुस गई। गाड़ी का एक पहिया अचानक से नाली में चला गया। गमीनत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित कार एक नाले में जा घुसी। हालांकि, हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सीएम के काफिले के पूछंरी में घुसते ही मुख्यमंत्री शर्मा की गाड़ी एक नाली में घुस गई। गाड़ी का एक पहिया अचानक से नाली में चला गया। गमीनत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।

दरअसल, सीएम की गाड़ी का पहिया पूछरी में अचानक नाले में फंस गया, जबकि काफिले में आगे की गाड़ियां कहीं से आसानी से निकल चुकी थीं। फिर फंसी गाड़ी निकालने के दौरान असंतुलित हो गई और अंदर की तरफ फिसल गई। यह देख सुरक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वे दौड़कर आए तो सीएम सुरक्षित थे। तब उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने उतारकर दूसरी गाड़ी से आगे भेजा।

मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह ने मीडिया को बताया कि सड़क काफी छोटी थी। नाली भी नई बनी थी, इस कारण मुख्यमंत्री की गाड़ी का एक पहिया उसमे चला गया। उन्होंने कहा कि यह एक हादसा था, किसी को भी चोट नहीं लगी है।

 

About The Author

SKY TMT