Sun. Feb 15th, 2026

Chhattisgarh News : सीएम साय ने जूदेव की पत्नी से लिया आशीर्वाद !

Chhattisgarh News :

Chhattisgarh News :

Chhattisgarh News : राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को धरमपुरा; रायपुर स्थित Chhattisgarh News जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी माधवी देवी से सौजन्य भेंट की। और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। श्रीमती माधवी देवी ने, मुख्यमंत्री साय का मुंह मीठा करा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,स्वर्गीय जूदेव की बहू एवं अन्य परिजन मौजूद थे। गौरतलब हो कि स्वर्गीय जूदेव सीएम विष्णु देव साय को पसंद करते थे। साय उन्हें बड़ा भाई, राजनैतिक गुरु तक मानते थे। बताया जाता है कि स्व.जूदेव ने 90 के दशक में घोषणा कर दी थी। कि विष्णु देव साय में नेतृत्व क्षमता है और एक दिन वे राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। जो आज सच साबित हो रही है। साय जूदेव परिवार से तब से लगातार जुड़े हुए हैं।

(लेखक डॉ. विजय)

About The Author