Sun. Feb 15th, 2026

Congress MP Dheeraj Sahu: 500 करोड़ तक हो सकती है कैश, 100 कर्मचारी डबल शिफ्ट में गिन रहे

Congress MP Dheeraj Sahu IT Raid Latest Updates: कांग्रेस ने भी अपने नेता से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी आलाकमान ने झारखंड कांग्रेस से रिपोर्ट बुलवाई है।

रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की छापेमारी जारी है। यहां नोटों का अंबार मिला है, जिसे गिनना चुनौती बन गया है। ताजा खबर यह है कि यहां मिले बेनामी कैश का आंकड़ा 500 करोड़ तक जा सकता है। नोट गिनने के लिए और मशीनें बुलवाई गई हैं। 100 कर्मचारी डबल शिफ्ट में नोट गिन रहे हैं।

झारखंड और ओडिशा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। भाजपा ने इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर छापेमारी बताया है।

 

About The Author