Thu. Feb 12th, 2026

CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीटों में जबरदस्त महामुकाबला.. पल-पल में आंकड़े पलट रहे बाजी

Chhattisgarh Election Breaking News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे है। पहले राउंड में 90 विधानसभा सीटों का रुझान सामने आ गया है। जिसमें कांग्रेस- भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा 46 तो कांग्रेस 38 का आंकड़ा सामने आया है।

Chhattisgarh Chunav Result 2023 : भाजपा – कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। एक तरफ भाजपा का आंकड़ा 48 तो दूसरी तरफ कांग्रेस का आंकड़ा 38 दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर से भाजपा ने जोरदार बहुमत से आगे चल रही है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के आंकड़े 38 दर्ज किए गए है।

इन सीटों पर भाजपा आगे...
रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा भारी बहुमत से कांग्रेस को पछाड़ रही है। इधर बिलासपुर से भी अमर अग्रवाल 9000 वोटों से आगे चल रहे है। लोरमी से अरुण साव भी ने भी 10,000 वोट् से आगे चल रहे है। वहीं पंडरिया से भावना बोहरा, साजा से ईश्वर साहू और राजनांदगाव से रमन सिंह भी जबरदस्त बहुमत से आगे चल रहे है।

इन सीटों पर कांग्रेस आगे…
महासमुंद, खल्लारी, अंबिकापुर, बैकुंठपुर में कांग्रेस आगे है। वहीं पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के बीच कांटे की टक्कर है।

About The Author