Fri. Feb 20th, 2026

Uttar Pradesh News: दूल्हे को हुआ डेंगू, वरमाला लेकर अस्पताल पहुंची दुल्हन

Uttar Pradesh News: दूल्हे को डेंगू हुआ तो दुल्हन बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल के एक हॉल को मंडप बना दिया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली।

Uttar Pradesh News: गाजियाबाद में डेंगू की वजह से दूल्हा मैरिज हॉल की बजाय अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम पाया। दूल्हे के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी। एक तरफ दुल्हन लाने के लिए बारात निकलने वाली थी, दूसरी तरफ दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में शादी कराने का फैसला किया। मैक्स वैशाली अस्पातल के एक हॉल में मंडप सजाया गया। अस्पताल के मंडप में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

पूरा मामला गाजियाबाद के वैशाली इलाके का है। यहां मैक्स अस्पताल में बीते 27 नवंबर को अनुराधा और अविनाश ने वार्ड में सात फेरे लिए। दरअसल हुआ ऐसा की दिल्ली के कोंडली इलाके के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबाद की रहने वाली अनुराधा के साथ तय हुई थी। शादी 27 नवंबर को होनी थी, लेकिन 25 नवंबर को अविनाश को डेंगू हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। इस बात ने सबको परेशान कर दिया, लेकिन अनुराधा दुल्हन के लिबास में 27 नवंबर को मैक्स अस्पताल पहुंची।

इसके बाद अविनाश भी शेरवानी पहनकर तैयार हुए। वहीं अस्पताल के हॉल को जोड़े के लिए सजाया गया, जहां दोनों ने शादी की। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दस-दस मेहमान शामिल हुए। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू की वजह से अविनाश के प्लेटलेट्स कम हो गए थे, हालांकि अब वे रिकवर कर रहे हैं। कुल मिलाकर शादी तय की गई तारीख पर ही हुई, जिसमें दुल्हन का ये अंदाज सबको बहुत पसंद आया।

About The Author