Thu. Feb 26th, 2026

Madhya Pradesh: थाने की बिजली हुई गुल, लॉकअप से कैदी हुआ फरार

Madhya Pradesh:थाने के लॉकअप में बंद कैदी पुलिस कर्मी को चकमा देकर भाग गया। सीहोर जेल में बंद कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया गया था। कैदी के भागने से थाने में हड़कंप मच गया और खोजबीन शुरू कर दी है।

Madhya Pradesh:  राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने के लॉकअप में बंद कैदी पुलिस कर्मी को चकमा देकर भाग गया। सीहोर जेल में बंद कैदी को प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाया गया था। कैदी के भागने से थाने में हड़कंप मच गया और खोजबीन शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि सीहोर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। थाने की बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। भोपाल की बैरागढ़ पुलिस कल थाने लाई थी। धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस बैरागढ़ लाई थी। सीहोर कोतवाली में दर्ज मामले को लेकर जेल में बंद था। कैदी विदिशा ग्यारसपुर का रहने वाला है। बासौदा, विदिशा, सीहोर, भोपाल में मामले दर्ज है। सुबह संतरी को चकमा देकर बैरागढ़ थाने से भाग गया। भोपाल पुलिस सीहोर ग्यारसपुर सहित अन्य जगहों पर दबिश दे रही है।

About The Author