Rajasthan Election: चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, कई दिग्गज नेता करेंगे प्रचार
Rajasthan Election: आज अंतिम दिन प्रदेश में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी राजस्थान आने वाले हैं।
Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के पास आज आखिरी दिन है कि वह जनता तक अपनी बात पहुंचाकर उन्हें अपने पाले में करे। ऐसे में दोनों ही दलों ने अंतिम दिन पूरी ताकत लगा दी है। पीएम मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम दिग्गज आज रैलियां करके अपनी-अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैैं।
आज अंतिम दिन प्रदेश में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी राजस्थान आने वाले हैं।
आज असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा सरमा भी राजस्थान पहुंच रहे हैं। विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज उनकी सभा है। इसके अलावा आज अजमेर उत्तर विधानसभा में वे एक रोड शो करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजाखेड़ा विधानसभा के फूलपुर में एक सभा लेंगे।

