Thu. Feb 12th, 2026

Weather Update : तापमान में आने लगी है गिरावट, IMD ने जारी की ताजा भविष्यवाणी

Weather Update : अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Weather Update : अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। सोमवार को दिनभर अधिकतम समय बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद पारा 15.4 से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से दिन और रात के तापमान में गिरावट का क्रम शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के साथ ही बादलों का रुख बदल रहा है। इसके असर से नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है। नमी बढ़ने कारण प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान अभी की स्थिति में सामान्य है। इससे रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है।

 

About The Author