Tue. May 19th, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : चुनाव हेतु , हजारों बसों-ट्रकों टैक्सियों का अधिग्रहण

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : जो ऑपरेटर वाहन नहीं सौपेंगे उनका परमिट, लाइसेंस रद्द कर, काली सूची में डालेंगे चुनाव आयोग

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : चुनाव के मददेनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तमाम जिला प्रशासन मतदान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 कार्य हेतु वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। हजारों वाहनों की जरूरत होगी। उधर दीपोत्सव- जैसा साल का सबसे बड़ा त्यौहार इसी बीच हैं।

गौरतलब हो कि चुनाव हेतु मतदान 2 चरणों 7 एवं 17 नवंबर को होना है। तो वही मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव कार्य हेतु मतदान कर्मियो, अधिकारियों मतदान सामग्रियों, रक्षा बलों, पुलिस कर्मियों के परिवहन हेतु वाहनों की जरूरत है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ततसंदर्भ में जिला निर्वाचन आयोगों को पत्र लिखा था। जिसका अनुपालन होने लगा है। जिला प्रशासन निजी यात्री बसों, निजी ट्रकों, ट्रैक्टरों कार-जीपों का (टैक्सियों) अधिग्रहण कर रही है। बड़ी संख्या में यात्री बसें अधिग्रहित होगी। इससे यात्रियों का सामान्य आवागमन बाधित होगा। हालांकि बस आपरेटर एसोसिएशन इससे इंकार कर रहा हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त संख्या में यात्री बसें हैं। हजार बसें भी अधिग्राहित कर ली जाती है तो भी राज्य के यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

दरअसल दीपोत्सव नजदीक है जो दोनों चरणों के मतदान के मध्य पड़ रहा है। इस बीच गोवर्धन, भाई दूज भी रहेगा। तो दीपोत्सव बाद छठ पूजा होनी है। फिर छोटी दीपावली। शहर में काम करने वाले लाखों लोग गांव -कस्बे स्थित अपने पैतृक निवास लौटेंगे। मिलने-जुलने भी लोग जायेगे यात्रियों की संख्या स्वाभाविक तौर पर बढ़ेगी। उधर प्राइवेट टैक्सी के तौर पर चलने वाली कार, जीप, मालवाहक ट्रक, ट्रैक्टरों का भी अधिग्रहण रसद पानी, मतदान सामग्री लाने- ले- जाने हेतु किया जा रहा है। जिला प्रशासनों द्वारा आयोग के निर्देशानुसार वाहनों का अधिग्रहण कर पुलिस ग्राउंडों पर रखा जा रहा है। जो बस ऑपरेटर या ट्रांसपोर्टर या टैक्सी वाले वाहन नहीं सौंपेगे उन्हें काली सूची में डालकर उनका लाइसेंस परमिट रद्द किया जाएगा।

(लेखक डॉ. विजय )

About The Author

इन्हें भी पढ़े