Sat. Feb 14th, 2026

CG Election 2023: मुहूर्त में रायपुर के बीजेपी प्रत्याशियों ने किया नामांकन, बृजमोहन, मूणत और खुशवंत ने एक साथ जमा किए फार्म

CG Election 2023: दूसरे चरण के वोटिंग को लेकर बीजेपी के तीनों प्रत्याशी एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आज तीनों शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया है।

CG Election 2023:  रायपुर जिले के बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर बीजेपी के 3 प्रत्याशी एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरंग से खुशवंत साहब, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत और रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन पत्र भरा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आज हमने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन जमा किया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि यह नामांकन जीत का आगाज है। भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती। भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है। भाजपा के 15 साल की सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

About The Author