Thu. Apr 2nd, 2026

Weather Update: मौसम का बदला मिजाज़, सुबह में पड़ने लगी गुलाबी ठंड

weather

Weather Update: अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। शनिवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। यह कोहरा रात से सुबह 8 बजे तक छाया रहा। पूरी सड़क, गांव व शहर कोहरे के आगोश में समाए रहे।

Weather Update: अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। शनिवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। यह कोहरा रात से सुबह 8 बजे तक छाया रहा। पूरी सड़क, गांव व शहर कोहरे के आगोश में समाए रहे। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूर में खड़े लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि धूप खिलने के बाद कोहरा छंट गया। कोहरा छंटने के बाद भी धुंध का असर बना रहा और पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। सर्द मौसम पर अब लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

न्यूनतम तापमान 21 से गिरकर 18 डिग्री पहुंचा
जिले में मौसम परिवर्तन के साथ अब ठंड भी बढ़ रही है। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम में बदली छाई हुई है। बदली छाने की वजह से ठंड कम लगी लेकिन बदली छंटने के बाद जिले में कड़ाके की ठंड पडऩे वाली है। वहीं आगामी दिनों बढऩे वाले ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े