Sun. Feb 22nd, 2026

Raipur News 2023 : दर्जन भर सब्जियों की दर 70- 80 पार, सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान पर

Raipur News 2023 :

Raipur News 2023 :

Raipur News 2023 : थोक विकर्ताओं के ऊपर प्रशासन कि कोई मनीटरिंग टीम नहीं

Raipur News 2023 : राजधानी समेत समुचे प्रदेश में एक बार फिर सब्जियों के भाव चढ़ गए हैं। Raipur News 2023 हैरानी इस बात की मॉनिटरिंग सिस्टम ततसंबंध में नहीं हैं। आमजन इसे आहत है।

Customers moving forward by asking the price of vegetables spoiled the budget of buyers and shopkeepers | सब्जी का दाम पूछकर आगे बढ़ रहे ग्राहक, बिगाड़ा खरीदार और दुकानदारों का बजट -

आमजनों की शिकायत है कि 6 माह हो गए। सब्जियों के दाम सामान्य जन की पहुंच से बाहर चल रहे। वर्तमान में प्रायः सभी सब्जी का भाव 70-80 रुपए किलो से कम नहीं है। आधा दर्जन का भाव 120-140 रुपए किलो है। कद्दू, बैगन, लौकी, भाजी, कुंदरु, गवारफली तक के दाम मुंह चिढ़ा रहे हैं। शेष के तो जाने ही दें। सब्जी मंडी के सब्जी-भाजी लेने पहुंचने वाली महिलाएं जेब (पर्स) अनुकूल खरीदारी के लिए-इधर से उधर चक्कर पर चक्कर लगा रही हैं।

People upset due to inflation in Milkipur The ever-increasing prices of vegetables, the impact on the pocket of the common man | सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दाम, आमआदमी की जेब पर

थोक विक्रेता एक लाइन में जवाब देकर इति श्री कर लेते हैं। कि डिमांड (मांग) ज्यादा सप्लाई (आवक) कम है। पैदावार (उत्पादन) मौसम के चलते खराब है। इसलिए भाव बढ़े हुए हैं। जबकि चिल्हर वालों का कहना है कि उन्हें बढ़ी दर पर माल थोक वाले देते हैं। उसमें 4-6 रुपए जोड़कर ( प्रति किलो) बेचते हैं। घर- परिवार चलाना है।

आमतौर पर सब्जी भाजी खरीदने मंडी जाने वाले महिला-पुरुषों या वृध्दजनों का कहना है कि साल भर कोई न कोई बहाना बता दाम (भाव) बढ़ाए रहते हैं। इन थोक सब्जी विक्रेताओं की मॉनिटरिंग नहीं होती उनके स्टोर रूमों (कोल्डरेज) जांच नहीं करते। प्रशासन आमजनों की शिकायत ततसंबंध में लेने कोई पहल नहीं करता। न तो शासन का न ही निगम का कोई एक कर्मी अधिकारी जांच मॉनिटरिंग हेतु पहुंचता। कुल जमा आमजन, गरीब, मध्यम वर्ग की जेब कट रही है। यह स्थिति राजधानी समेत प्रदेश में समस्त कस्बों शहरों में देखी जा सकती है।

(लेखक डॉ. विजय )

About The Author