Mon. Mar 23rd, 2026

CG News : चुनाव से पहले अमित जोगी ने खेला बड़ा दांव, छत्तीसगढ़ की जनता से किए 10 वादे

चुनाव से पहले अमित जोगी ने खेला बड़ा दांव

चुनाव से पहले अमित जोगी ने खेला बड़ा दांव

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नजदीक आते ही तमाम राजनीतिक पार्टियां घोषणा पत्र के  CG News जरिए जनता के बीच जाने के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जोगी जनता कांग्रेस (Jogi Janata Congress) ने भी घोषणा पत्र जारी कर दी है जिसमें 10 वादे शामिल हैं। जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी (amit jogi) ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो मै 5 सालों में इन वादों को पूरा करूंगा।

CG News : अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मेरी लड़ाई न भाजपा के खिलाफ है और न ही कांग्रेस के खिलाफ है। मेरी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ गरीबी के खिलाफ है। यदि सरकार बनती है तो प्रदेश से गरीबी को खत्म करूंगा। पिछले 23 साल में यदि बस्तर को कुछ मिला है तो वो सिर्फ नगरनार स्टील प्लांट। अभी प्लांट पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है, फिर भी कांग्रेस और भाजपा दोनों मिलकर इसे निजी हाथों में बेचने की साजिश रच रहे हैं।

CG News : अमित जोगी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी पत तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियों दिल्ली से चलती हैं। इनके नेता CG को सिर्फ अपना ATM समझते हैं। अब CG में दिल्ली वाली सरकार नहीं चलेगी। अमित का कहना है कि, पहले बहुत अटकलें चली थी कि हम हमारा कांग्रेस और भाजपा में विलय होने वाला है। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

जोगी कांग्रेस के 10 शपथ

1. धान का समर्थन मूल्य 4 हजार

2. हर वर्ग के गरीब परिवार को 5 लाख रुपए अनुदान, बेटी जन्म होने पर 1 लाख रुपए

3. दिव्यांग, निराश्रित, बेरोजगार और वृद्धजन को 3 हजार 4500 रुपए प्रतिमाह

4. जोगी आवास योजना के तहत 5 लाख रुपए तक अनुदान

5. कर्मचारियों का नियमितीकरण और स्थानीय को 95% आरक्षण

6. 10 लाख से कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को सभी टैक्स में छूट

7. जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना, कैशलेस इलाज, सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज

8. शिक्षा के 100% अनुदान

9. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, प्रदेश में दुग्ध क्रांति

10. गिरौदपुरी, सोनाखान, शिवरीनारायण जैसे धामों में विश्वस्तरीय कॉरिडोर

About The Author