Mon. Apr 6th, 2026

त्रिपुरा में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता

Earthquake: उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में भूकंप आने का क्रम जारी है। शनिवार को भी यहां भूकंप से धरती कांप उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर के 3:48 बजे यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। केंद्र के अनुसार, त्रिपुरा में धर्मनगर के 72 किमी उत्तर पूर्व में यह झटके महसूस किए गए। वहीं इससे पहले 24 जुलाई को भी त्रिपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

About The Author