Sun. Mar 29th, 2026

एशिया कप जीतने वाली टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा

बूस्टर डोज सा होगा

रायपुर। एशिया कप में सुपर 4 में भारत, पाक, श्रीलंका, बांग्लादेश ने अपना स्थान बना लिया है। जिनके मध्य अब सेमीफाइनल खेला जाएगा।

अगले माह अक्टूबर में वन डे मैचों की विश्वकप स्पर्धा होनी है। उसके पूर्व यह आखिरी स्पर्धा है। इसके बाद टीमें प्रेक्टिस हेतु जुट जाएगी। भारतीय दल का गठन हो चुका है। एशिया कप के तहत अंदाज लगाया जा रहा था कि उपरोक्त चार टीमें ही सुपर 4 में जगह बनाएगी।

विश्व कप आयोजन की मेजबानी कर रहा भारत अगर एशिया कप जीत लेता है तो टीम के उत्साह में वृद्धि होगी। जो बूस्टर का कार्य करेगी।अन्यथा पाक, श्रीलंका, यह बेनिफिट ले जायेगे।

भारतीय टीम जो चुनी गई है उसमें 7 बल्लेबाज, 4 ऑलराउंडर, 4 गेंदबाज हैं। कुल जमा फिलहाल टीम को संतुलित बताया जा रहा है। अब सारा दरोमदार कप्तान रोहित, विराट, शुभमन, ईशान,शर्दुल, हार्दिक, जडेजा, शमी, कुलदीप आदि पर रहेगा। वैसे क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। कोई अन्य छिपा-छुपा रुस्तम भी बाजी बदल (पलट) सकता है। आलराउंडरों के प्रदर्शन पर सब की विशेष नजर रहेगी। पहली बार भारत में 1983 में वर्ल्ड कप अपने आलराउंडरों के चलते जीता था।

(लेखक डॉ. विजय)

About The Author