Wed. Nov 4th, 2026

हेरोइन बेचने वाले मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,ड्रग्स नेटवर्क पर हो सकता है खुलासा

पंजाब। जालंधर क्राइम ब्रांच पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बेचते-बेचते अधिक पैसा कमाने के लालच में हेरोइन बेचने वाली जसविंदर कौर और उसके बेटे हरप्रीत सिंह निवासी तल्हण थाना पतारा को हेरोइन और एक लाख दस हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया है।

मां – बेटा जालंधर से थोक रेट पर हेरोइन लेट थे। इसके बाद इसके छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेटे के साथ 500 रुपये में आगे ग्राहकों को बेचा करते थे। यह बात आरोपित जसविंदर कौर ने पुलिस रिमांड के दौरान कही।

रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारियां
पुलिस रिमांड के दौरान अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही आरोपितों के नेटवर्क से पर्दा उठाया जाएगा। आरोपित जसविंदर कौर पर हेरोइन तस्करी का ये दूसरा मामला है।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT