Sun. Nov 8th, 2026

रक्षाबंधन पर जनता को सरकार का तोहफा, इतने रूपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

केंद्र सरकार ने जनता को रक्षाबंधन के त्यौहार का तोहफा देने जा रही है , केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। जिससे जनता को बहुत राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक इसकी मंजूरी मंगलवार को कैबिनेट बैठक में दी गई।  दिल्ली में अब दाम घटकर 903 रुपए हो गए हैं। पहले दाम 1103 रुपए थे। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन का त्योहार में पीएम मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अगस्त को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए घटाए थे। इसके बाद दिल्ली में इसके दाम 1,680 रुपए हो गए। कोलकाता में 1,802.50 रुपए, मुंबई में 1,640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1,852.50 रुपए में बिक रहा।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपए सब्सिडी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज हुए इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। मालूम हो कि उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इस योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। राजनीति के विशेषज्ञों की माने तो बीजेपी के लिए इस योजना ने एक नया वोट बैंक तैयार किया है। इस स्कीम में महिलाओं के एक बड़े वर्ग को बीजेपी के पक्ष में ला खड़ा किया था। 2019 के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे इस स्कीम को गेमचेंजर माना गया था और एक बार फिर से मोदी सरकार में चुनाव से लगभग 8-9 महीने पहले जो फैसला किया है उसका फायदा उन्हें आगे मिल सकता है।

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT