Mon. Mar 30th, 2026

एक्शन में भूपेश सरकार.. कवर्धा में 161, कांकेर में 568 स्वास्थ्य कर्मचारी बर्खास्त

Bhupesh govt take Action : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कवर्धा ने हड़ताल पर 161 स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के (CG health workers dismissed ) आदेश जारी किया है।

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों 21 अगस्त से हड़ताल पर हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि एस्मा लगाने और 24 घंटे में कर्तव्य पर उपस्थित होने की चेतावनी देने के बाद हड़तालरत कर्मियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 161 स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया।

दूसरी ओर कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने 568 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है साथ ही 200 से अधिक को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। जिले के करीब 750 स्वास्थ्य कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन करने की बात कर्मचारियों ने कही है। वहीं महासमुंद से 72 स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित करने की खबर सामने आ रही है।

About The Author