19 साल बाद सावन में 8 सोमवार

इस बार सावन महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहनेवाला है.

पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा. वहीं, 17, 25 व 31 जुलाई को सोमवार पड़ रहा है. इसके अलावा 7, 14, 21 व 28 अगस्त को भी सोमवार पड़ने वाला है.

Fill in some text

मुदगल ने कहा कि इस साल सावन 59 दिनों तक रहनेवाला है. ऐसा खास संयोग 19 वर्ष बाद बन रहा है.

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के पर जलाभिषेक करने की परंपरा है. धार्मिक शास्त्र के अनुसार जो लोग सावन के महीने में भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है.